Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ओडिशा: मयूरभंज के सरकारी स्कूल में फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत, 140 से अधिक बीमार

Summer express ,ओडिशा  |ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक सरकारी आदिवासी आवासीय विद्यालय में कथित फूड पॉइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में 5वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 140 से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गईं।

जानकारी के अनुसार, रसगोविंदपुर तहसील के काकाबंधा स्थित स्कूल के छात्रावास में बच्चों ने रविवार सुबह मिड-डे मील में ‘पखाला’, पत्तेदार सब्जी, आलू की सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन किया था। इसके बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्थिति गंभीर होने पर लगभग 70 छात्राओं को बारीपाड़ा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान 12 वर्षीय छात्रा रूपाली बेसरा की आईसीयू में मौत हो गई।

घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतक छात्रा के परिवार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, राजस्व संभागीय आयुक्त (केंद्रीय संभाग) को घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमओ के अनुसार, जांच टीम स्कूल में जाकर परिस्थितियों का अध्ययन करेगी, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी बच्चों की जांच के लिए मौके पर भेजी गई है। प्रशासन ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

S

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.