Summer Express, चंडीगढ़ ।पंजाबमें किसानों ने सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि बाढ़, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का मुआवजा और गेहूं खरीद की धीमी प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।
जानकारी के अनुसार, आज़ाद किसान मोर्चा (पंजाब) ने राज्य और केंद्र सरकार को साफ चेतावनी दी है कि यदि 30 अप्रैल तक किसानों को लंबित मुआवजा नहीं दिया गया और गेहूं की खरीद प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई, तो 1 मई से पूरे पंजाब में अनिश्चितकाल के लिए नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद कर दिए जाएंगे।
किसानों ने ऐलान किया है कि वे ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस संबंध में मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं सुख गिल (मोगा), नछत्तर सिंह, जसबीर सिंह आहलूवालिया और परमजीत सिंह जब्बोवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी।
किसानों का आरोप है कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान के बावजूद सरकार की ओर से राहत और खरीद व्यवस्था में देरी की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है।