Summer express, जालंधर | इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास सहित कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने जालंधर, कपूरथला और गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान सांसद अशोक मित्तल जालंधर स्थित अपने आवास पर मौजूद थे, जहां अधिकारी दस्तावेजों की जांच और तलाशी कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी संबंधित वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है। मामले को लेकर आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।