Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान का दावा: इस्लामाबाद से लौटते समय प्रतिनिधिमंडल के विमान पर हमले का खतरा, रूट बदला गया

Summer express, ईरान | ईरान ने एक गंभीर और सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि इस्लामाबाद में वार्ता समाप्त होने के बाद लौट रहे उसके प्रतिनिधिमंडल के विमान पर हमले का खतरा था। इसी आशंका के चलते अंतिम समय में विमान का रूट बदलना पड़ा।

ईरानी सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक या संभावित साजिश का संकेत हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान मौजूदा हालात में किसी भी देश, विशेषकर अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर सकता और इसी कारण वह कूटनीतिक बातचीत के साथ-साथ अपनी सैन्य तैयारियां भी जारी रखेगा।

सूत्रों के अनुसार, यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस्लामाबाद से वापसी के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला था। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक वरिष्ठ सदस्य ने भी बताया कि उन्हें पहले से चेतावनी दी गई थी कि उनके विमान को निशाना बनाया जा सकता है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत फ्लाइट का मार्ग बदल दिया।

बताया गया कि पूरी यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरती गई और हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए गए।

इस बीच, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह पाकिस्तान में ईरान के साथ बातचीत के दूसरे दौर के लिए तैयार है और आने वाले दिनों में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात संभव है। हालांकि ईरान के इस नए दावे के बाद दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद अविश्वास और गहरा होने की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.