Summer Express, नई दिल्ली | सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार, 15 अप्रैल को घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।
एमसीएक्स पर सोना 1,54,839 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,53,930 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। इससे पहले सोना 1,54,817 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 1,54,757 रुपये पर खुला।
चांदी की बात करें तो 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जबकि आज यह 2,54,343 रुपये पर खुली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखी गई है। कॉमेक्स पर सोना 4,862.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद स्तर 4,850.10 डॉलर प्रति औंस था।
वहीं कॉमेक्स पर चांदी वायदा 79.70 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 79.53 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।