Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार को सहयोग न मिलने की भी बात कही. अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट बंद होने की वजह से राज्य सरकार को बड़ा नुक़सान हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के बजट में भी कटौती कर रही है.

 मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के साथ ही यह जानकारी थी कि यह आर्थिक तौर पर मज़बूत राज्य नहीं है. रेवेन्यू डेफिसिट ग्राउंड बंद होने से हिमाचल प्रदेश को क़रीब 50 हज़ार करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है. GST कंपनसेशन बंद होने से भी राज्य को नुक़सान हुआ. उन्होंने कहा कि तमाम आर्थिक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की. आपदा में भी हिमाचल को 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान खेलना पड़ा. बावजूद इसके सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों को एयर और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने में मदद कर रहा है. सिर्फ़ हिमाचल के साथ ही इस क्षेत्र में भी भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार के इस व्यवहार पर सवाल उठाए. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्ज़ लेकर इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है, ताकि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित किया जा सके.

 हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता हासिल करने के लिए छटपटा रहे हैं. अग्निहोत्री ने उन्हें संयम रखने की सलाह दी. जयराम ठाकुर ने ऑपरेशन लोटस के ज़रिए सरकार तोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि जनता का कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण विश्वास है. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने की ग़लतफ़हमी में हैं. अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष के विधायकों को भी एंटी इंकम्बेंसी का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने बीजेपी को हिमाचल विरोधी करार देते हुए राज्य सरकार की मदद रुकने की बात को दोहराया.

 मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मंडी के सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की हत्या को लेकर भी दु:ख ज़ाहिर किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी घटना का होना दु:खदायी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस पर भी राजनीति कर रही है. अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार नशे के ख़िलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. इस मामले में दोषी को सख़्त सज़ा दिलवाई जाएगी. बीजेपी को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए. अपने कार्यकाल में बीजेपी में चिट्टे के ख़िलाफ किसी तरह का कोई आम नहीं किया.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.