शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लेकर आ रही है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक न तो जनगणना हुई है और न ही डिलिमिटेशन की प्रक्रिया पूरी हुई है, ऐसे में इस विधेयक को लागू करना व्यावहारिक नहीं होगा।
-रजनी पाटिल ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कुछ दिनों पहले हुए 19 वर्षों युवती की हत्या मामले पर और कानून व्यवस्था पर रजनी पाटिल से जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार को ऐसे विषय में संजीदगी से कदम उठाने चाहिए।