Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फगवाड़ा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगी, युवती से करीब 22 लाख की धोखाधड़ी

Summer express, फगवाड़ा |  शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर ऑनलाइन निवेश के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस बार एक युवती को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस जिला कपूरथला ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता श्वेता, पुत्री राकेश शर्मा, निवासी प्रीत नगर सतनामपुरा ने साइबर क्राइम सेल को दी शिकायत में बताया कि उसे ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर ठगों ने बड़ी रकम निवेश करवाने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने धीरे-धीरे उससे विभिन्न माध्यमों से कुल लगभग 22 लाख 39 हजार 448 रुपये की ठगी कर ली।

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उन्होंने किस नेटवर्क के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि फगवाड़ा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां लगातार लोग निवेश, नौकरी और अन्य डिजिटल ऑफर्स के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी तरह जांच अवश्य करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.