Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है।

बैठक में शामिल होने के लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच तालमेल को मजबूत करना है, ताकि पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं की जो भी शिकायतें हैं, उन्हें भी बैठक में उठाया जाएगा और सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य मंत्री दोपहर बाद शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों और सरकार की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत चर्चा की संभावना जताई गई।रजनी पाटिल ने संगठन में लंबित नियुक्तियों के मुद्दे पर कहा कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा और इसमें किसी प्रकार की बाधा नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही नियुक्तियों को लेकर सकारात्मक खबर सामने आएगी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की नाराजगी और उनके भाजपा में जाने की अटकलों पर भी रजनी पाटिल ने स्थिति स्पष्ट की।उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं और कांग्रेस के साथ ही बने रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी हाल ही में आनंद शर्मा से मुलाकात हुई है, जिसमें सकारात्मक बातचीत हुई। 

रजनी पाटिल ने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच कभी-कभी असंतोष होना स्वाभाविक है, लेकिन इससे पार्टी की एकजुटता पर कोई असर नहीं पड़ता।इसके अलावा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन इसके लिए पहले जनगणना और परिसीमन जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर जल्दबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन जरूरी है।बैठक को हिमाचल कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठनात्मक मजबूती, सरकार के साथ तालमेल और आगामी रणनीति को लेकर दिशा तय की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.