Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में 2.5 करोड़ की सोने की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में सोने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग सस्ते दामों पर असली सोना बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को भी अपना शिकार बनाया था।

पुलिस के अनुसार यह मामला करीब तीन महीने पुराना है। पीड़ित युवक ने सुशांत लोक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग उसके पास आए और खुद को सोने के सिक्कों का व्यापारी बताया। आरोपियों ने पहले जांच के लिए कुछ सिक्के दिए, जो असली निकले। भरोसा होने पर युवक ने करीब 2.5 करोड़ रुपये में 50 तोले सोना (सिक्के और ईंटों के रूप में) खरीद लिया।

बताया गया कि पीड़ित ने यह रकम ब्याज पर उधार लेकर चुकाई थी। बाद में जब उसने खरीदे गए सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने संगठित गिरोह बना रखा था और वे लंबे समय से इसी तरह लोगों को निशाना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के सिक्के और लगभग 2.5 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह ने इससे पहले भी कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली का नाम भी शामिल है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.