Facebook-f Youtube X-twitter

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर चुनाव गैर-पार्टी आधार पर होंगे, इसलिए कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना हुआ है और इसी समन्वय के तहत राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में पंचायत चुनावों की रणनीति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंचायत चुनावों में पार्टी का कोई सिंबल नहीं होगा, इसलिए संगठन किसी भी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने से नहीं रोकेगा। कार्यकर्ता अपनी पसंद के क्षेत्र से प्रधान या बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल) का चुनाव लड़ सकते हैं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिला आरक्षण बिल के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना परिसीमन के महिला आरक्षण बिल लाना केवल एक राजनीतिक कदम है और इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में खड़ी रही है। उन्होंने याद दिलाया कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा में महिला आरक्षण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाया था। साथ ही राजीव गांधी द्वारा 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के माध्यम से पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है, न कि इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.