Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में श्रमिकों का प्रदर्शन,लंबित क्लेम पर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में शुक्रवार को जिला भर से आए श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचेहरी अड्डा पर एकत्रित हुए मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके क्लेम सेटल नहीं किए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर के राज्य महासचिव रविंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में श्रमिकों ने सरकार पर लगातार अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि निर्माण कामगारों के विभिन्न क्लेम पिछले लंबे समय से लंबित पड़े हैं और उन्हें बार-बार तकनीकी आपत्तियों के नाम पर रोका जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से निर्माण कामगारों को मिलने वाली सहायता राशि नहीं दी गई है। छात्रवृत्ति, विवाह सहायता, विकलांगता सहायता, चिकित्सा और मृत्यु पेंशन जैसी योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं। श्रमिकों का आरोप है कि उनके आवेदन संबंधित कार्यालयों में लंबित पड़े हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है।उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2025 में स्वीकृत किए गए कई क्लेम, जिनमें मृत्यु और छात्रवृत्ति सहायता शामिल है, अभी तक लाभार्थियों के बैंक खातों में नहीं पहुंचे हैं। इससे मजदूरों में भारी नाराजगी है।श्रमिकों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.