Facebook-f Youtube X-twitter

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।

आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की गति बेहद धीमी बनी हुई है। कई जगहों पर बोरियों में भरा गेहूं भी बारिश से प्रभावित हुआ।

छारा मंडी की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जहां अब तक सवा लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन खरीद का काम अभी आधे से भी कम हुआ है। वहीं उठान 20 प्रतिशत से भी कम दर्ज किया गया है।

इसी तरह आसौदा मंडी में करीब 99 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से लगभग 66 हजार क्विंटल की खरीद हो चुकी है, जबकि उठान मात्र 24 हजार क्विंटल ही हो पाया है।

शहर की अनाज मंडी, जहां से विभागीय गोदाम केवल 100 मीटर की दूरी पर है, वहां भी स्थिति बेहतर नहीं है। यहां लगभग 12 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से 10 हजार क्विंटल से अधिक की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान अभी भी धीमा है।

बारिश से पहले मंडी में रखी गेहूं की बोरियों को ढकने के दावों के बावजूद कई जगह बोरियां खुले में भीगती देखी गईं, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कुल मिलाकर क्षेत्र की तीनों प्रमुख मंडियों,आसौदा, छारा और शहर मंडी में अब तक दो लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन उठान की धीमी रफ्तार के कारण मंडियों में अनाज का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन बारिश ने मंडी प्रबंधन की तैयारियों की पोल खोल दी है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.