Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में युवक पर फायरिंग, लाइटर मांगने के बहाने 5 राउंड गोली चलाई

Summer express, करनाल । करनाल शहर के कर्ण विहार इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लाइटर मांगने के बहाने रोके गए युवक पर आरोपियों ने करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें उसकी टांग में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम सबूत एकत्रित किए। जानकारी के अनुसार, करनाल निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू शीशे का काम करता है। वह रात करीब 9 बजे सेक्टर-16 क्षेत्र से अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने पहले उसका रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहे थे।

जैसे ही उज्ज्वल कर्ण विहार इलाके में पहुंचा, बदमाशों ने उसे दोबारा रोका और लाइटर मांगने लगे। इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई। आरोपियों ने उसकी टांग पर कई गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। करीब रात 1 बजे पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सेक्टर-32-33 थाना पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को कई खाली कारतूस मिले, जबकि घटनास्थल पर खून के निशान और बिखरी हुई चप्पलें भी बरामद हुईं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले युवक के साथ हल्की कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी, हालांकि वारदात के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

सेक्टर-32-33 थाना के सब इंस्पेक्टर निरंजन ने बताया कि घायल युवक पर करीब 5 राउंड फायर किए गए हैं और आरोपी घटना के बाद फरार हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस टीम आरोपियों की पहचान में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.