Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई: विधायक एन.ए. हरिस के बेटों से जुड़े ठिकानों पर छापे

Summer express, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कर्नाटक में बड़े पैमाने पर छापेमारी की, जो क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई, जिसमें करीब 12 स्थानों पर तलाशी ली गई। इन छापों में कांग्रेस विधायक एन.ए. हरिस के बेटों से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, जांच का केंद्र श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी और उसके सहयोगियों का नेटवर्क है। यह कार्रवाई बेंगलुरु समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में की गई। छापेमारी में विधायक के बेटों मोहम्मद हरिस नालापड़ और ओमार फारूक नालापड़ से जुड़े परिसरों की भी जांच की गई।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह मामला वेबसाइट हैकिंग, बिटकॉइन चोरी, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा है। आरोप है कि गिरोह पहले वेबसाइटों और क्रिप्टो वॉलेट्स को हैक करता था, फिर चोरी किए गए डिजिटल एसेट्स को विभिन्न ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए बेच देता था। इसके बाद रकम को बैंक खातों के माध्यम से घुमाकर वैध दिखाने की कोशिश की जाती थी।

ईडी का दावा है कि विधायक के बेटे इस नेटवर्क के करीबी संपर्क में थे और कथित तौर पर अवैध कमाई के लाभार्थियों में शामिल हो सकते हैं। वहीं, श्रीकृष्ण रमेश पर 2017 से ही साइबर अपराध और बिटकॉइन चोरी के आरोप लगते रहे हैं।

फिलहाल एजेंसी मनी ट्रेल और पूरे लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक की राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.