Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर हत्याकांड के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन की ‘कलम छोड़’ हड़ताल

Summer express, फतेहगढ़ साहिब | अमृतसर में वकील के पिता की हत्या के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ आंदोलन किया। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अदालत परिसर में प्रदर्शन किया और घटना पर गहरा रोष जताया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप सिंह ने कहा कि अमृतसर में हुई इस दर्दनाक घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति के परिवार के साथ हुई यह घटना बेहद गंभीर है और इससे समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।

वकीलों ने मांग की कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

हड़ताल के चलते फतेहगढ़ साहिब अदालत में पूरे दिन कामकाज ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वकीलों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन न्याय की मांग को लेकर है और इसे तब तक जारी रखा जाएगा जब तक उचित कार्रवाई नहीं होती।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी, 415 क्विंटल गेहूं कम मिला

summer express , फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सरकारी राशन की जांच के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास स्थित राशन डिपो पर औचक निरीक्षण किया। जांच में रिकॉर्ड के मुकाबले करीब 415 क्विंटल गेहूं...

सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल है पलवल शहर: अनूप पाराशर

summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। पलवल शहर की खराब सफाई व्यवस्था और जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पलवल ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने आरोप लगाया कि शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.