Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के 51 शहरी निकायों में चुनाव की घोषणा, 17 मई को मतदान; पंचायत चुनाव भी जल्द

शिमला, संजू: -हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 51 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन निकायों के लिए मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा।

आयोग के अनुसार चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत 21 अप्रैल से हो चुकी है। उम्मीदवार 29 और 30 अप्रैल के साथ-साथ 2 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 मई दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। उसी दिन नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा।इस चुनाव में कुल 51 शहरी निकाय शामिल हैं, जिनमें 4 नगर निगम, 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतें आती हैं। इन सभी निकायों में कुल 449 पदों पर चुनाव होंगे। इनमें से 195 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) के लिए 89 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 12 सीटें आरक्षित रखी गई हैं।

मतदान के बाद नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव परिणाम उसी दिन संबंधित स्थानीय मुख्यालयों पर घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं नगर निगमों—मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन—की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण पूरा कर लिया गया है और इस बार कुल 3,60,859 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,80,963 पुरुष, 1,79,882 महिलाएं और 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि 1,808 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। पहचान के लिए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र (EPIC) या आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या राशन कार्ड साथ लाना होगा।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा भी तय की है। नगर निगम उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख रुपये, नगर परिषद के उम्मीदवार 75 हजार रुपये और नगर पंचायत के उम्मीदवार 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे।इसके अलावा मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन शराब की बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक रहेगी। राज्य चुनाव आयुक्त ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.