Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनसा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं और VIP कल्चर पर रॉकी मित्तल ने उठाए सवाल, वीडियो वायरल

Summer express,पंचकूला  | पंचकूला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं और वहां कथित VIP कल्चर को लेकर हरियाणवी गायक रॉकी मित्तल ने सवाल खड़े किए हैं। मित्तल के मंदिर परिसर से बनाए गए दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा प्रणाली पर आपत्ति जताई है।

रॉकी मित्तल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क वसूले जाने पर नाराजगी जताई। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों के अनुसार सामान्य दर्शन के लिए 100 रुपये और विशेष पूजा के लिए 500 रुपये की पर्ची निर्धारित है। इस पर मित्तल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “क्या अब माता से बात करवाने के भी पैसे लगेंगे?”

उन्होंने मंदिर व्यवस्था की तुलना धार्मिक स्थलों जैसे गुरुद्वारों और मस्जिदों से करते हुए कहा कि वहां दर्शन के लिए कोई शुल्क या VIP व्यवस्था नहीं होती। मित्तल ने मंदिर में आम श्रद्धालुओं और विशेष लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

वीडियो में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 100 रुपये की रसीद लेने के बावजूद उन्हें सामान्य लाइन में ही खड़ा किया गया, जबकि कुछ लोगों को बिना लाइन और बिना रसीद के सीधे दर्शन की अनुमति दी जा रही थी। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या प्रभावशाली लोगों से भी रसीद ली जाती है या उन्हें विशेष सुविधा मिलती है।

इसके अलावा मित्तल ने मंदिर परिसर में सुरक्षा कर्मियों द्वारा हथियार लेकर प्रवेश करने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों में हथियार अंदर ले जाने की अनुमति पर पुनर्विचार होना चाहिए।

मामला सामने आने के बाद रॉकी मित्तल ने इसकी शिकायत हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पंचकूला पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज से की है। मंत्री ने मामले को लेकर प्रशासन से चर्चा का आश्वासन दिया है, जबकि पुलिस कमिश्नर ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देने की बात कही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.