Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में महिला आरक्षण पर BJP महिला मोर्चा का विरोध, कांग्रेस का पुतला फूंका

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और विपक्षी दल कांग्रेस के खिलाफ तीखी नारेबाजी की।

बल्लभगढ़ स्थित अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस का पुतला भी फूंका गया और “राहुल गांधी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर देश की महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का रवैया महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रहा है।

बीजेपी महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन डागर ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर गलत उदाहरण पेश किया है और देश की महिलाएं इसका जवाब जरूर देंगी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वहीं अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों के हनन का विरोध पूरे देश की महिलाएं करेंगी। प्रदर्शन के दौरान सीमा भारद्वाज, रेखा राघव और सुषमा यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी और विपक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक अंदाज में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई। इस विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय राजनीति में एक बार फिर महिला आरक्षण को लेकर बहस तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.