Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नगर परिषद नूरपुर में चुनावी माहौल के बीच राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने जानकारी दी कि नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथियां 29 और 30 अप्रैल तथा 2 मई निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय में अपने नामांकन जमा कर सकेंगे। 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी। 17 मई को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आचार संहिता के कड़ाई से पालन के लिए नायब तहसीलदार जी.एस. जरियाल के नेतृत्व में एक उड़न दस्ता गठित किया गया है। इस टीम में कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार और पुलिस कर्मी शशिपाल शामिल हैं। वहीं, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने एसडीएम कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जहां नागरिक आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें और निष्पक्ष मतदान करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...

राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य का भाजपा पर हमला, बोले- असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.