Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काजोल का डरावना डेब्यू ‘मां’: दमदार अदाकारी, लेकिन कहानी में रह गई कमी

27 June, 2025

काजोल की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म ‘मां’ 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों में मिला-जुला उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अलौकिक घटनाओं, पारिवारिक भावनाओं और पौराणिक तत्वों का मिश्रण पेश करती है। हालांकि, काजोल का अभिनय दमदार है, लेकिन स्क्रिप्ट उतनी मजबूत नहीं लगती।

फिल्म की कहानी पश्चिम बंगाल के एक गांव में बसे रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। शुवांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) और अंबिका (काजोल) अपनी बेटी श्वेता के साथ शहर में रहते हैं। लेकिन जब वे पैतृक गांव लौटते हैं, तो एक के बाद एक डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं।पहला हाफ तेज और आशाजनक है, लेकिन बाद में फिल्म पटरी से उतरती नजर आती है। अलौकिक घटनाएं प्रभावशाली हैं, पर कथानक बिखरा हुआ लगता है।काजोल का अभिनय फिल्म की जान है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी। लेकिन एक सशक्त अभिनेत्री के लिए इससे कहीं ज्यादा गहराई वाली स्क्रिप्ट की जरूरत महसूस होती है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.