Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में आज रात राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, 8 से 8:15 बजे तक बजेगा सायरन

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आज  रात सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए राज्यभर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत शाम 8 बजे से 8:15 बजे तक सभी जिलों में किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, यह केवल एक अभ्यास है और इसमें सहयोग करें।

ड्रिल के दौरान कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद रखी जाएगी, ताकि पूर्ण ब्लैकआउट की स्थिति बनाई जा सके। लोगों को इस दौरान जनरेटर, इनवर्टर या टॉर्च का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। मॉक ड्रिल समाप्त होने पर दो मिनट तक लगातार सायरन बजाया जाएगा, जो “ऑल क्लियर” का संकेत होगा।

जिलावार बात करें तो जालंधर में यह अभ्यास पूरे शहर में नहीं, बल्कि खालसा कॉलेज फॉर वुमेन परिसर तक सीमित रहेगा। लुधियाना में 12 स्थानों पर ड्रिल होगी, जहां शाम 7:55 बजे सायरन बजने के बाद 8 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। अमृतसर में रंजीत एवेन्यू स्थित पायटेक्स ग्राउंड के आसपास 10 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा।

मोहाली के सेक्टर-76 स्थित जिला प्रशासनिक परिसर और आसपास के इलाकों में 15 मिनट की ड्रिल होगी। पठानकोट में नगर निगम के 50 वार्डों में ब्लैकआउट लागू रहेगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सामान्य रहेगी। बठिंडा में पुडा मार्केट और 100 फीट रोड जैसे चिन्हित क्षेत्रों में सर्च एंड रेस्क्यू व राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।

सीमावर्ती जिलों फाजिल्का और फिरोजपुर में विशेष सतर्कता के साथ यह मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यहां सायरन बजने के बाद ब्लैकआउट लागू होगा और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को मजबूत करना है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.