Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि इस दान का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवास, भोजन और यात्रा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सीमित यात्रा सीजन में बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं की निजी महंगी सेवाओं पर निर्भरता कम हो सके।यह पहली बार नहीं है जब डॉ. शर्मा ने धार्मिक स्थलों के लिए योगदान दिया हो। इससे पूर्व वर्ष 2018 में उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में चांदी का आवरण चढ़वाया था। वर्ष 2023 में उन्होंने दान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंदिर परिसर में एक अत्याधुनिक ग्लास हाउस भी दान किया, जो अत्यधिक ठंडे तापमान में भी सुरक्षित रहता है।इसके अलावा, वे माता वैष्णो देवी धाम में जुलाई 2024 से अक्टूबर 2030 तक प्रत्येक वीरवार को तारकोट में अटूट लंगर का आयोजन कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इस अवधि में कुल 325 लंगर आयोजित किए जाएंगे। वर्ष 2020 में उन्होंने वैष्णो देवी में दुर्गा भवन निर्माण के लिए भी 1 करोड़ रुपये दान किए थे।अपने पैतृक जिला ऊना में स्थित शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह को चांदी से सजाने हेतु भी उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने डॉ. शर्मा के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य उद्योगपतियों को भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दान राशि का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास में किया जाएगा।

डॉ. महिंद्र शर्मा एएनएस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अग्रणी मानी जाती है। 61 वर्षीय डॉ. शर्मा ऊना जिले के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं और विज्ञान, प्रबंधन तथा शोध की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

कनाडा में लुधियाना की युवती की संदिग्ध मौत

Summer express, लुधियाना   | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में लुधियाना की 26 वर्षीय युवती अनमोलदीप कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका लुधियाना के अकालगढ़ सुधार बाजार स्थित नई बस्ती की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, वह जॉर्जियन कॉलेज, बैरी और अपने घर के बीच स्थित एक पार्क में टहलने गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.