Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला को हरियाणा सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। राज्य के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गौशाला के विकास के लिए 23 लाख 12 हजार 800 रुपये की अनुदान राशि का चेक सौंपा।
इस अवसर पर अनिल विज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ-सेवा का विशेष महत्व है और सरकार गौवंश के संरक्षण व उनकी बेहतर देखभाल के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने रामबाग गौशाला को क्षेत्र की प्रमुख गौशालाओं में शामिल बताते हुए इसके और विकास की कामना की।
अनुदान मिलने पर गौशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने खुशी जताई और मंत्री का आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस राशि का उपयोग गौवंश के लिए चारा, भुसा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।
गौशाला में वर्तमान में लगभग 1300 गौवंश की देखभाल की जा रही है। समिति के अनुसार, हरियाणा सरकार द्वारा गौ-सेवा आयोग के माध्यम से समय-समय पर आर्थिक सहायता मिलती रही है, जिससे गौशाला के विकास को निरंतर गति मिल रही है।