Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बादल फटने के बाद पंडोह डैम में तैरती लकड़ियों ने मचाई हलचल, ‘पुष्पा’ की यादें फिर ताज़ा

27 June, 2025

बुधवार शाम बीबीएमबी पंडोह डैम में एक असाधारण दृश्य सामने आया, जब झील की सतह पर हजारों टन लकड़ियां तैरती नजर आईं। यह नजारा इतना प्रभावशाली था कि लोगों को सीधे तौर पर साउथ की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ की याद दिला दी।

इस दृश्य का कारण बना कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने और मूसलाधार बारिश का कहर, जिससे भारी मात्रा में पेड़ और लकड़ी के टुकड़े बहकर व्यास नदी के ज़रिए पंडोह डैम तक पहुंच गए। कुछ ही घंटों में पूरी झील लकड़ियों से भर गई।सोशल मीडिया पर इस दृश्य के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इनकी तुलना फिल्म पुष्पा के डायलॉग्स और सीन से कर रहे हैं, और मज़ाकिया मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।लेकिन यह दृश्य केवल सोशल मीडिया का विषय नहीं रहा — राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह प्राकृतिक नहीं, बल्कि अवैध वन कटान का परिणाम है। उनकी पोस्ट में लिखा गया, “हिमाचल में कानून नहीं, पुष्पा का राज है।” पार्टी ने इसे सरकार की विफलता करार दिया।

कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यह सिर्फ बारिश की देन नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहे अवैध खनन और वनों की कटाई की पोल खोलता हुआ दृश्य है। उन्होंने वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकारों दोनों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बीबीएमबी प्रशासन ने पंडोह डैम के पांचों गेट खोल दिए ताकि तेज बहाव से लकड़ियां नीचे की ओर बह सकें और झील की सतह को साफ किया जा सके।यह घटना हिमाचल प्रदेश में वन सुरक्षा, सरकारी निगरानी और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, जिनका जवाब अब प्रशासन और सरकार को देना होगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.