Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 30 हजार रुपये में हो रहा था गैरकानूनी काम

करनाल-:करनाल में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शहर की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में चल रहे इस गुप्त कारोबार पर पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जो अपने घर के भीतर ही अवैध रूप से यह जांच कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से इस इलाके में भ्रूण लिंग जांच के अवैध संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने विशेष टीम का गठन किया और पूरे मामले की निगरानी शुरू की। इसके बाद टीम ने एक रणनीति तैयार की, जिसमें एक फर्जी ग्राहक को आरोपी तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया गया।जैसे ही आरोपी जांच की प्रक्रिया में लगा, टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी प्रत्येक भ्रूण लिंग जांच के लिए लगभग 30 हजार रुपये वसूलता था और पिछले 7 से 8 महीनों से इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त था।छापेमारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ललित कुंडू ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी योजना के तहत की गई थी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ना टीम की बड़ी सफलता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम संजय बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि इस तरह के अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि समाज में लिंगानुपात को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - करनाल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 30 हजार रुपये में हो रहा था गैरकानूनी काम

करनाल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 30 हजार रुपये में हो रहा था गैरकानूनी काम

करनाल-:करनाल में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शहर की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में चल रहे इस गुप्त कारोबार पर पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके पर ही...
Summer Express - हरियाणा में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, अगले दिनों में तापमान 6°C तक चढ़ने के आसार

हरियाणा में धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, अगले दिनों में तापमान 6°C तक चढ़ने के आसार

Summer express /रोहतक – हरियाणा में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य...
Summer Express - मई के अंत तक 10 शहरों में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कुल संख्या होगी 155

मई के अंत तक 10 शहरों में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें, कुल संख्या होगी 155

Summer express / चंडीगढ़ -:प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मई महीने के अंत तक 10 प्रमुख शहरों में 90 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसें शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सेवा मिलेगी। वर्तमान में प्रदेश में 65 सिटी...
Summer Express - घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

घास काटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाची-भतीजे ने दराट से किया हमला

Summer express / कांगड़ा -:देवभूमि हिमाचल में दराट से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला थाना पंचरुखी क्षेत्र की भरवाना पंचायत के गांव भुआणा, वार्ड नंबर 2 से सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, चाची और भतीजे के बीच घास काटने को...
Summer Express - हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला? फर्जी इलाज के जरिए करोड़ों की निकासी का आरोप

हिमकेयर योजना में बड़ा घोटाला? फर्जी इलाज के जरिए करोड़ों की निकासी का आरोप

Summer express / शिमला -:हिमाचल प्रदेश की चर्चित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर एक गंभीर विवाद में घिरती दिखाई दे रही है। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त तथा कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.