Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में औंधे दाम,किसान सड़क पर:ऊना का किसान कार में भरकर बेच रहा आलू

Summer express/ ऊना ,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में इस साल आलू की खेती किसानों के लिए फायदे के बजाय नुकसान का सौदा बनती जा रही है। भरपूर उत्पादन होने के बावजूद मंडियों में बेहद कम कीमत मिलने से किसान आर्थिक दबाव में हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि किसान अब अपनी उपज सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने के लिए खुद बाजार में उतरने को मजबूर हैं।

रविवार को चिंतपूर्णी बाजार में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब स्थानीय किसान बलबीर सैनी अपनी निजी कार में आलू भरकर बेचने पहुंचे। यह दृश्य लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया। सैनी ने बताया कि उन्होंने करीब 50 कनाल जमीन पर आलू की खेती की थी, जिसमें बीज, खाद और मेहनत समेत लगभग 3 लाख रुपये खर्च हुए। लेकिन मंडी में उन्हें केवल 150 से 200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जो लागत के मुकाबले बेहद कम है।उन्होंने कहा कि बिचौलियों को सस्ते दाम पर फसल बेचने के बजाय उन्होंने खुद ग्राहकों तक पहुँचने का फैसला किया, ताकि कम से कम कुछ नुकसान की भरपाई हो सके। सैनी ने सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसी किसी ठोस नीति की कमी पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि अनाज की तरह सब्जियों के लिए कीमत तय न होने से किसान हर साल जोखिम उठाने को मजबूर रहता है।हालांकि बाजार में गाड़ी लगाकर बिक्री करने पर उन्हें कुछ दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने प्रशासन से संपर्क किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि वे किसी के व्यापार में बाधा नहीं डालते, तो उन्हें बिक्री से रोका नहीं जा सकता।इस घटना ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा, जो किसान की स्थिति पर सहानुभूति जताते नजर आए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान की ओर से ट्रंप के बेटे को धमकी का दावा, 10 मिलियन डॉलर इनाम की बात

summer express, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर ईरान की ओर से कथित तौर पर एक और गंभीर धमकी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़े एक चैनल पर ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो में...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार से ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह...

श्रीरंगपट्टनम मंदिर में विधायक की बेटी और महिला पुलिस अधिकारी भिड़ीं

summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम स्थित एक मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों के बीच बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना 12 अगस्त...

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.