Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में चलती सिटी बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से 20 से ज्यादा यात्री सुरक्षित

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा टल गया, जब सवारियों से भरी एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब गुरुगमन सिटी बस मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से मारुति कुंज की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-51 क्षेत्र में बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे, महिला थाना के पास रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों और वाहनों की नियमित जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे...

अंबाला में बदलते मौसम का असर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Summer express , अंकुर कपूर  अंबाला। बदलते मौसम और कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.