Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता परगट सिंह का हमला,बोले “भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तालमेल”

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एक-दूसरे की “बी टीम” की तरह काम कर रहे हैं और कई मामलों में उनके बीच अंदरूनी समझ दिखाई देती है।

परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों का भाजपा में शामिल होना इस बात की ओर इशारा करता है कि दोनों पार्टियों के बीच कहीं न कहीं तालमेल है। उन्होंने पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले सुरक्षा व्यवस्था पुलिस और खुफिया एजेंसियों के पेशेवर आकलन के आधार पर तय होती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह राजनीतिक निर्णय बन गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि किसे सुरक्षा दी जाए और किससे वापस ली जाए, यह अब राजनीतिक सोच से प्रभावित हो रहा है, जो संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का जिक्र किया, जिनकी सुरक्षा पंजाब में वापस ली गई, जबकि बाद में भाजपा द्वारा उन्हें सुरक्षा दी गई।कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बोलते हुए परगट सिंह ने बताया कि इसमें तीन राज्यों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - भाजपा की महिला विरोधी सोच उजागर: कुलदीप पठानिया का हमला, दलबदलू नेताओं पर भी साधा निशाना

भाजपा की महिला विरोधी सोच उजागर: कुलदीप पठानिया का हमला, दलबदलू नेताओं पर भी साधा निशाना

Summer express /हमीरपुर,अरविंद -:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के कथित महिला विरोधी वायरल बयान को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई है। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया  ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस बयान ने...
Summer Express - तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम,बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम,बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी...
Summer Express - Auto Draft

शादी का झांसा देकर NRI से 9 करोड़ की ठगी, टॉलीवुड अभिनेत्री पर केस दर्ज

Summer express, हैदराबाद  | हैदराबाद में एक टॉलीवुड अभिनेत्री पर लंदन में रहने वाले सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल से शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने अभिनेत्री और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित युवक...
Summer Express - जालंधर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बालियां

जालंधर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बालियां

Summer express, जालंधर  | पंजाब के जालंधर में दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को एमएस फार्मर के पास दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए। जानकारी...
Summer Express - फरीदाबाद में युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वारदात का वीडियो वायरल

फरीदाबाद में युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वारदात का वीडियो वायरल

Summer express, अनिल मांगा, फरीदाबाद | फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिलौच में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनीष नाम के युवक पर कुछ लोगों ने हथौड़ों और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.