Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरज हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Summer express, करनाल  | करनाल के घरौंडा क्षेत्र में चर्चित सूरज हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंदा के रूप में हुई है, जिसे मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे सीआईए-2 टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गोविंदा फुरलक के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि गोविंदा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

तनाव बढ़ता देख एसपी ने अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए बुलाया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

वहीं, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं का दावा है कि आरोपी को पहले सरेंडर कराने की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे मुठभेड़ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव, आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव,आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

Summer express -: राहुल चावला , धर्मशाला-:कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार जिलों के करीब 30 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
Summer Express - औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में ₹50 की पेमेंट को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, केस दर्ज

औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में ₹50 की पेमेंट को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, केस दर्ज

ऊना, राकेश -:औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली ₹50 के भुगतान को लेकर एक युवक के साथ पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे...
Summer Express - Auto Draft

पंजाब में 25-27 मई तक बसों की हड़ताल, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Summer express, चंडीगढ़ | पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना सामने आई है। राज्य में 25 से 27 मई तक तीन दिन की बस हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिससे इस अवधि के दौरान परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। यह फैसला पंजाब रोडवेज,...
Summer Express - Auto Draft

PM मोदी का TMC पर हमला: बंगाल के विकास का विजन नहीं, महिलाओं और किसानों की अनदेखी का आरोप

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस...
Summer Express - रोहड़ू फायरिंग मामला: भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

रोहड़ू फायरिंग मामला: भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/ शिमला-:रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। इस घटना में एक महिला, रितिका (उर्फ गुड़िया), की मौत हो गई, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.