Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी में ₹50 की पेमेंट को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल, केस दर्ज

ऊना, राकेश -:औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली ₹50 के भुगतान को लेकर एक युवक के साथ पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक यूसुफ, जो वार्ड नंबर-2 टाहलीवाल का निवासी है, शनिवार रात बाथड़ी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुका, जहां उसने ₹50 का पेट्रोल डलवाया। बताया जा रहा है कि जब वह ऑनलाइन भुगतान करने लगा तो उसका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया। युवक ने वहां मौजूद कर्मचारियों से फोन चार्ज करने की बात कही ताकि वह गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सके।पीड़ित के अनुसार, इतनी सी बात पर कर्मचारी भड़क उठे और उसे जबरन पंप के एक कमरे में ले जाकर डंडों और लोहे के प्लास से बुरी तरह पीटा। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक पर लगातार हमला किया जा रहा है, जो बेहद अमानवीय और चिंताजनक है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

तख्त श्री पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही को जन्मदिवस पर संगत व स्टाफ की शुभकामनाएं

Summer express पटना, (दलजीत विक्की) | पावन धरा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में आज श्रद्धा, सेवा और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही के जन्मदिवस के अवसर पर समूचे कमेटी स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दी।इस अवसर पर गुरु घर की...
Summer Express - Auto Draft

कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध मौत, घर के बाहर मिला शव

Summer express, अहमदगढ़ | पंजाब की रहने वाली एक युवती की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है, जो पंजाब के अहमदगढ़ की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, युवती का शव ब्रैम्पटन स्थित उसके निवास के बाहर सीढ़ियों के पास...
Summer Express - Auto Draft

TMC सांसद के काफिले पर हमले का आरोप, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के बीच आरामबाग से मिताली बाग के काफिले पर कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है। घटना के बाद निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है। सांसद मिताली बाग ने आरोप लगाया कि...
Summer Express - Auto Draft

प्रीति सुसाइड केस: पति पर प्रताड़ना और दूसरी महिला से संबंध के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, यमुनानगर |  28 वर्षीय प्रीति की संदिग्ध मौत के मामले में नए खुलासों के बाद विवाद गहराता जा रहा है। मृतका के मायके पक्ष ने पति राहुल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि आरोपी पति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...
Summer Express - धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव, आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

धर्मशाला में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: 2027 चुनाव,आर्थिक हालात और गारंटियों पर मंथन

Summer express -: राहुल चावला , धर्मशाला-:कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक धर्मशाला में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार जिलों के करीब 30 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.