Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यपाल से मुलाकात के बाद कांग्रेस का सरकार पर निशाना..भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, सरकार दबा रही है आवाज,विधायकों पर दबाव

Summer express/ चडीगढ़-:चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया गया, लेकिन सरकार का ध्यान ऐसे विषयों पर केंद्रित है जो सीधे तौर पर राज्य के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे लोकतांत्रिक तरीकों से अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ममन खान के खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उनके अनुसार अब तक चार नए केस जोड़े जा चुके हैं, जबकि पहले से यूएपीए सहित करीब 12 मामले लंबित हैं। इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया गया।

महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित होने के बावजूद अब तक प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि यह महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील विषय है।इसके अलावा कांग्रेस ने दावा किया कि उनके विधायकों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस मामले में उच्च स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की है।नेताओं ने बताया कि इससे पहले 3 मार्च को भी इसी तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में करीब सौ साल पुराने बॉयज स्कूल को सीनियर सेकेंडरी से घटाकर हाई स्कूल करने के निर्णय पर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस फैसले पर आपत्ति जताई। अभिभावकों का...
Summer Express - खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह...
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर...
Summer Express - भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
Summer Express - करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

Summer express/करनाल -: करनाल के क्लब मार्केट क्षेत्र में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग के पास पड़े कूड़े में उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.