Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिले के स्कूलों में सुधार पर फोकस,एक हफ्ते में तीन संस्थानों का निरीक्षण

Summer express /बिलासपुर, सुभाष -:जिले के सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री एजुकेशन अरुण गौतम ने स्पष्ट किया कि सभी विद्यालयों की व्यवस्थाओं का आकलन उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में एक सप्ताह के भीतर तीन अलग-अलग स्कूलों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीनियर सेकेंडरी, हाई, मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा स्तर, आधारभूत सुविधाओं और स्टाफ की उपलब्धता को विस्तार से परखा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिल सके।

निरीक्षण किए गए स्कूलों में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर भी शामिल है, जिसे अब सीबीएसई पैटर्न से जोड़ा गया है।गौतम ने कहा कि इस बदलाव को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इंग्लिश मीडियम शिक्षा और सीबीएसई पाठ्यक्रम के प्रति अभिभावकों की बढ़ती रुचि के कारण स्कूल में प्रवेश संख्या में भी इजाफा हुआ है।उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला उच्च कक्षाओं—9वीं से 12वीं तक—में भी इसी स्कूल में करवाने के लिए आगे आएंगे। निरीक्षण के दौरान आईसीटी लैब, साइंस लैब और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया गया, जिन्हें आधुनिक शिक्षा के लिए उपयोगी बताया गया।इसके अलावा एक प्राथमिक विद्यालय और एक अन्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का भी दौरा किया गया, जहां शिक्षकों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों और स्टाफ स्थिति पर चर्चा की गई। कुछ स्कूलों में शिक्षकों की कमी सामने आई है, जिसे उच्च स्तर पर उठाने की बात कही गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.