Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 25 वर्षीय युवक के काम से देर से घर लौटने पर उसके पिता श्याम लाल ने उसे टोका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। घर में मौजूद श्याम लाल की मां रतनी देवी विवाद शांत कराने के लिए आगे आईं। इसी दौरान धक्का-मुक्की में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ीं।गंभीर चोट लगने के कारण रतनी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी, जिससे एंबुलेंस को वापस भेज दिया गया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का ही प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच पहले भी अक्सर कहासुनी होती रहती थी।परिवार में श्याम लाल की तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे साहिल शर्मा की शादी छह महीने पहले हुई थी। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला बॉयज स्कूल का दर्जा घटाने पर बवाल, अभिभावकों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला में करीब सौ साल पुराने बॉयज स्कूल को सीनियर सेकेंडरी से घटाकर हाई स्कूल करने के निर्णय पर अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल परिसर पहुंचे और स्कूल प्रबंधन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस फैसले पर आपत्ति जताई। अभिभावकों का...
Summer Express - खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह...
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर...
Summer Express - भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
Summer Express - करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

Summer express/करनाल -: करनाल के क्लब मार्केट क्षेत्र में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग के पास पड़े कूड़े में उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.