Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया

Summer express, गुरुग्राम  | हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर स्कूलों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार सुबह शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8:33 बजे भेजा गया, जब तक अधिकतर छात्र स्कूल पहुंच चुके थे और कक्षाएं शुरू हो चुकी थीं। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इस ईमेल की जानकारी मिली, तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया गया। कई स्कूलों ने तत्काल छुट्टी घोषित कर दी और अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने के निर्देश दिए गए। स्कूल परिसरों के बाहर चिंतित अभिभावकों की भीड़ जुट गई।

सूत्रों के मुताबिक, इस धमकी भरे मेल में गुरुग्राम के प्रमुख स्कूलों के साथ-साथ अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को भी आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश भी लिखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत स्कूलों में पहुंचीं और गहन जांच शुरू की गई। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए परिसर की तलाशी ली जा रही है।

जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है, उनमें शहर के कई बड़े और नामी शिक्षण संस्थान शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर स्कूल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.