शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज जाखू मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे और परिसर का अवलोकन भी किया। इस दौरान तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने उन्हें जाखू मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद राज्यपाल ने रिज मैदान में सैर की और देश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों व स्थानीय लोगों से बातचीत की। पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।राज्यपाल ने हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि इस सौंदर्य को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।अपने दौरे के दौरान उन्होंने रिज स्थित एच.पी.एम.सी. आउटलेट से स्थानीय उत्पाद खरीदे और उनका स्वाद भी लिया। साथ ही, वे आशियाना पहुंचे, जहां उन्होंने कॉफी का आनंद लिया।