गुरुग्राम में सनसनी: कासन गांव में गोलियों की गूंज, पूर्व सरपंच के बेटे ने ली पिता की मौत का बदला

Summer express, गुरुग्राम I गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कासन गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले सुंदर उर्फ सुंदर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप गांव के पूर्व सरपंच बहादुर के बेटे पर लगा है।

बताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। वर्ष 2018 में सुंदर फौजी पर बहादुर सरपंच की हत्या का आरोप था। उसी घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच गहरा विवाद चला आ रहा था। अब करीब छह साल बाद, पूर्व सरपंच के बेटे ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय अचानक फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर सुंदर फौजी खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल, इस वारदात ने एक बार फिर इलाके में कानून-व्यवस्था और पुरानी दुश्मनी से जुड़े अपराधों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.