Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिला में पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी — 3 चरणों में मतदान

मंडी, धर्मवीर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले की 577 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनावों में प्रधान, उपप्रधान और ग्राम सभा सदस्यों का चयन किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष पूरी की जा सकेगी। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मतदान तीन चरणों में आयोजित होगा:

पहला चरण: 26 मई 2026

दूसरा चरण: 28 मई 2026

तीसरा चरण: 30 मई 2026

सभी चरणों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।जिले के विभिन्न विकास खंडों की पंचायतों को इन तीन चरणों में विभाजित किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। यह चुनाव स्थानीय स्तर पर नेतृत्व चुनने के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं और ग्रामीण विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.