Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला नगर निगम चुनाव: विभिन्न वार्डों में 17 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज विभिन्न वार्डों से पार्षद पद के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनोज रत्न ने दी।वार्ड नंबर 1 (फरसेटगंज) से हिमांशी ने कांग्रेस की ओर से नामांकन किया।

वहीं वार्ड नंबर 3 (मैक्लोडगंज) से आशा देवी ने भाजपा और सुदर्शना देवी ने कांग्रेस के टिकट पर नामांकन भरा। वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) से नेहा संगल भाजपा से और वार्ड नंबर 5 (खजांची मोहल्ला) से अरुणा कुमारी ने भी भाजपा की ओर से अपना पर्चा दाखिल किया।इसके अलावा वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) से रानी देवी कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरी हैं। वार्ड नंबर 9 (सकोह) से नरेश कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। वार्ड नंबर 10 (श्यामनगर) से अमित भारद्वाज भाजपा से चुनाव लड़ेंगे।वार्ड नंबर 12 (बड़ोल) से स्वर्णा देवी कांग्रेस और मीना कुमारी भाजपा की प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 14 (कंड) से शेखर आनंद भाजपा, मितुल शुक्ला निर्दलीय और अनोज कांग्रेस से चुनावी मैदान में हैं।वहीं वार्ड नंबर 15 (खनियारा) से परवीन कुमार भाजपा, वार्ड नंबर 16 (सिद्धपुर) से उषा रानी निर्दलीय और वार्ड नंबर 17 (सिद्धबाड़ी) से सुरेश कुमार कांग्रेस तथा कृष्ण ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.