Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, प्रदेश का बढ़ाया मान

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र सिंह कंवर के एयर वाइस मार्शल पद पर पदोन्नत होने से पूरे हिमाचल प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के लोग, जनप्रतिनिधि और उनका परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।भूपेंद्र सिंह कंवर ने 13 अप्रैल 2026 को असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (पर्सनल एंड सिविलियन्स) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। करीब 34 वर्षों की समर्पित और उत्कृष्ट सेवा के बाद उन्हें यह उच्च पद मिला है। उनकी इस सफलता को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

विशेष बात यह है कि वह सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा से एयर कमोडोर बनने वाले पहले अधिकारी रहे हैं और अब एयर वाइस मार्शल बनने वाले भी पहले व्यक्ति बन गए हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है।उनका जन्म हमीरपुर जिले के ढोह गांव में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कंजियांण और ऊना में प्राप्त की। वर्ष 1981 में उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में प्रवेश लिया और वर्ष 1987 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 78वें कोर्स में शामिल हुए। दिसंबर 1991 में उन्हें भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन मिला।

भूपेंद्र सिंह कंवर के भाई वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही भूपेंद्र सिंह मेहनती और अनुशासित रहे हैं। उनकी इसी लगन और समर्पण ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह उपलब्धि समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इतनी ऊंचाई हासिल करना बड़ी बात है। इससे यह साबित होता है कि प्रतिभा किसी स्थान की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह कंवर ने पूरे हमीरपुर का मान बढ़ाया है और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और देश सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हमीरपुर के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल, प्रदेश का बढ़ाया मान

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के ढोह गांव से संबंध रखने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र सिंह कंवर के एयर वाइस मार्शल पद पर पदोन्नत होने से पूरे हिमाचल प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हमीरपुर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।...
Summer Express - पलवल के केमिकल प्लांट में भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

पलवल के केमिकल प्लांट में भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। जिले के ततारपुर-जटोला रोड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक से केमिकल उतारते समय अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत...
Summer Express - सोनीपत में चुनावी माहौल के बीच दुखद घटना, पार्षद प्रत्याशी के बेटे ने की आत्महत्या

सोनीपत में चुनावी माहौल के बीच दुखद घटना, पार्षद प्रत्याशी के बेटे ने की आत्महत्या

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में निकाय चुनाव की हलचल के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव और नगर निगम चुनाव में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी संतोष कादियान के 32 वर्षीय बेटे नवीन ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के चौबारे में फंदे से लटका मिला, जिससे...
Summer Express - हमीरपुर में नीट यूजी  परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां,पांच केंद्र निर्धारित

हमीरपुर में नीट यूजी  परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां,पांच केंद्र निर्धारित

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:जिला में 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी-2026) के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि...
Summer Express - रेवाड़ी में ACB की कार्रवाई: 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और ASI गिरफ्तार

रेवाड़ी में ACB की कार्रवाई: 7 हजार रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज और ASI गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने कुंड चौकी प्रभारी योगेश कुमार और एएसआई कुलदीप को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, गांव नांधा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.