Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन के नीचे क्या-क्या है,सबकुछ बता देगा आईआईटी का एनसीएम, इंसानी मदद की भी नहीं होगी जरूरत

Summer express/मंडी , धर्मवीर -:जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा। आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। 

आईआईटी की छात्रा अदिति गुप्ता ने बताया कि अभी इंसानी मदद से जमीन के नीचे का परीक्षण किया जाता है। यह एक दिन में अधिकतम 5 किमी तक ही हो पाता है। जबकि एनसीएम द्वारा इसे बीना किसी इंसानी मदद के 15 से 20 किमी तक किया जा सकता है। यह लगातार 8 घंटों तक काम कर सकता है। इसे ऑपरेट करने वाला एक ही स्थान पर बैठकर इसे मॉनिटर कर सकता है। जमीन के नीचे साढ़े 3 मीटर की गहराई तक कहां से कौन सी पाइप लाइन या अन्य चीजें मौजूद हैं, उसकी यह डिवाइस सारी जानकारी दे देगा। इससे पहले इन चीजों की तलाश के लिए खुदाई करनी पड़ती थी, जिसमें काफी ज्यादा समय लग जाता था।

अदिति गुप्ता ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर डा. नरेन और डा. अमित शुक्ला सहित बाकी टीम ने काम किया है। डा. शुक्ला इसे दुबई में इस्तेमाल भी कर चुके हैं। वहां गैस पाईप लाइन की जांच पड़ताल के लिए इसे इस्तेमाल किया गया था, जिसके काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही भारत की बड़ी कंपनियां भी इसके इस्तेमाल की तरफ आगे बढ़ेंगी।बता दें कि इस डिवाईस का इस्तेमाल उन क्षेत्रों के लिए भी कारगर साबित हो सकता है जहां लोग अपना नया घर बनाने की सोच रहे हैं। लोग इस डिवाईस की मदद से जमीन के नीचे से गुजर रही गैस या बिजली की लाईनों के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं ताकि उन्हें इस बात का पता हो सके कि वहां खुदाई संभव भी है या नहीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.