Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गौ-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर बरसाईं गोलियां

Summer express, अंबाला | अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह वारदात तोपखाना रोड स्थित टुंडला मोड़ के पास करीब रात दो बजे हुई।

फायरिंग में गरनाला गांव निवासी 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। गुरप्रीत अपने दोस्त नक्षत्र सिंह के साथ कैंटीन में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक संदिग्ध पिकअप वाहन से हुई, जिसका पीछा पहले से पुलिस टीम कर रही थी।

बताया जा रहा है कि अंधेरे में हेलमेट पहने दोनों युवकों को देखकर तस्करों को भ्रम हुआ कि आगे पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। खुद को घिरता देख उन्होंने देसी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गुरप्रीत के चेहरे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नक्षत्र सिंह इस हमले में सुरक्षित बच गया।

वारदात के बाद तस्कर मौके से भाग निकले और कुछ दूरी पर अपनी पिकअप गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन से एक गाय और एक बैल बरामद किया है। घटना के दौरान तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.