Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21 की 21 सीटों पर भाजपा की जीत तय : मंत्री कृष्ण बेदी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी ने शहर का दौरा कर चुनावी माहौल को गर्माया। उन्होंने वार्ड नंबर 2 और 7 में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

दौरे के दौरान मंत्री कृष्ण बेदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अंबाला में पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है और पार्टी नगर निगम की सभी 21 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्यों और सरकार की नीतियों से संतुष्ट है, जिसका फायदा चुनाव में साफ दिखाई देगा।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। बेदी ने आरोप लगाया कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान को लेकर कांग्रेस की सोच हमेशा सवालों के घेरे में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया और भविष्य में भी उससे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।

मंत्री के इस दौरे के बाद अंबाला में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं तथा सभी दलों ने प्रचार अभियान को और धार देना शुरू कर दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

पलवल में सफाई व्यवस्था ध्वस्त :  शहर कूड़े के ढेर में तब्दील, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल शहर में बीते एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे हालात बेहद खराब हो गए हैं। नई सफाई एजेंसी द्वारा काम शुरू करने में देरी और नगर परिषद की वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण शहर कूड़े के ढेर में तब्दील होता जा...
Summer Express - Auto Draft

अक्षय शर्मा ने ए बी वी पी पदाधिकारियों संग की अहम बैठक

Summer express, अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हल्का उत्तरी से युवा नेता अक्षय शर्मा के निवास स्थान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों एवं युवा साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एबीवीपी के संगठन मंत्री शमशेर सिंह चौहान जी, अमृतसर संगठन मंत्री  नितिन माहेश्वरी जी सहित कई युवा...
Summer Express - Auto Draft

गौ-तस्करों की फायरिंग में युवक की मौत, पुलिस समझकर बरसाईं गोलियां

Summer express, अंबाला | अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह वारदात तोपखाना रोड स्थित टुंडला मोड़ के पास करीब रात दो बजे हुई। फायरिंग में गरनाला गांव निवासी 25...
Summer Express - नूरपुर नगर परिषद चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान के साथ कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: उम्मीदवारों के ऐलान के साथ कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी

कांगड़ा, संजीव -: नूरपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद सभी प्रत्याशी आज नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इस फैसले के साथ ही पार्टी ने चुनावी रणनीति को...
Summer Express - सेब आयात शुल्क में प्रस्तावित कमी से बागवानों की चिंता बढ़ी, राठौर ने उठाए अहम सवाल

सेब आयात शुल्क में प्रस्तावित कमी से बागवानों की चिंता बढ़ी, राठौर ने उठाए अहम सवाल

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में बागवानी क्षेत्र से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश के बागवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष गंभीर चिंताएं रखी हैं। कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.