Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता शनिवार सुबह अचानक शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना रूटीन हेल्थ चेकअप करवाया। सुबह-सवेरे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी टांग और आंखों की जांच की। इस दौरान उनकी आंखों की रोशनी के अनुसार चश्मे का नंबर भी बदला गया, जबकि टांग में हल्की परेशानी को देखते हुए एक्स-रे करवाया गया।

आईजीएमसी प्रशासन के अनुसार राज्यपाल को कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है और यह पूरी तरह से नियमित जांच का हिस्सा था। अस्पताल की प्रिंसिपल डॉ. सीता ने बताया कि राज्यपाल बिना पूर्व सूचना के पहुंचे थे, लेकिन उनकी सभी जरूरी जांच तुरंत की गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट से संबंधित कोई समस्या सामने नहीं आई है, केवल सामान्य अल्ट्रासाउंड किया गया।आईजीएमसी में प्राथमिक जांच के बाद राज्यपाल चमियाना अस्पताल के लिए रवाना हो गए, जहां वे यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभाग में आगे की जांच करवाएंगे। बताया जा रहा है कि वे पहले भी इस अस्पताल में नियमित जांच के लिए आते रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता शनिवार सुबह अचानक शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना रूटीन हेल्थ चेकअप करवाया। सुबह-सवेरे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी टांग और आंखों की जांच की। इस दौरान उनकी आंखों की रोशनी के अनुसार चश्मे का नंबर भी बदला गया, जबकि...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक कथित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बिना वैध डिग्री, रजिस्ट्रेशन और अनुमति के यह अस्पताल लंबे समय से संचालित किया जा रहा था, जहां अनट्रेंड स्टाफ के भरोसे मरीजों का इलाज किया जा रहा था।...
Summer Express - अंबाला-हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एनआरआई युवक की मौत

अंबाला-हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एनआरआई युवक की मौत

Summer express, अंबाला | नेशनल हाईवे-152 (अंबाला-हिसार मार्ग) पर जमींदारा ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एनआरआई युवक साहिल कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, खरीडवा निवासी साहिल कुमार...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

Summer express, हिसार | हिसार के सेक्टर-13 क्षेत्र में महिला सोनिया की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के महज चार माह बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की बड़ी बहन शालू के अनुसार, पति सौरव और...
Summer Express - तरावड़ी में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश नाकाम, सेल्समैन की सूझबूझ से टली वारदात

तरावड़ी में पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश नाकाम, सेल्समैन की सूझबूझ से टली वारदात

Summer express, करनाल | राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तरावड़ी के पास स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह लूट के प्रयास का मामला सामने आया। बाइक सवार बदमाश ने पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन पर पिस्टल तानकर नकदी मांगनी शुरू कर दी, लेकिन कर्मचारी की सतर्कता और साहस के चलते वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.