Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला जिले में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए और उसे लात मारते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के दौरान हुई, लेकिन जिस तरह से बल प्रयोग किया गया, उसे अत्यधिक और अनुचित माना जा रहा है।

मामला सामने आते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिमला के एएसपी (हेडक्वार्टर) अभिषेक ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। उनका कहना है कि निलंबन का उद्देश्य निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।इसके साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, दुर्व्यवहार या अधिकारों के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एएसपी अभिषेक ने दोहराया कि पुलिस का उद्देश्य कानून का पालन करवाने के साथ-साथ जनता के साथ सम्मानजनक और मानवीय व्यवहार बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि पुलिस की छवि बनी रहे और आम लोगों का भरोसा कायम रखा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला जिले में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए और उसे लात मारते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना...
Summer Express - राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता शनिवार सुबह अचानक शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना रूटीन हेल्थ चेकअप करवाया। सुबह-सवेरे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी टांग और आंखों की जांच की। इस दौरान उनकी आंखों की रोशनी के अनुसार चश्मे का नंबर भी बदला गया, जबकि...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक कथित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बिना वैध डिग्री, रजिस्ट्रेशन और अनुमति के यह अस्पताल लंबे समय से संचालित किया जा रहा था, जहां अनट्रेंड स्टाफ के भरोसे मरीजों का इलाज किया जा रहा था।...
Summer Express - अंबाला-हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एनआरआई युवक की मौत

अंबाला-हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा, एनआरआई युवक की मौत

Summer express, अंबाला | नेशनल हाईवे-152 (अंबाला-हिसार मार्ग) पर जमींदारा ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एनआरआई युवक साहिल कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, खरीडवा निवासी साहिल कुमार...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

Summer express, हिसार | हिसार के सेक्टर-13 क्षेत्र में महिला सोनिया की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के महज चार माह बाद से ही उसे ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका की बड़ी बहन शालू के अनुसार, पति सौरव और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.