Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गुरुद्वारे के समीप स्थित एक लकड़ी के मकान में हुई, जिससे आग के तेजी से फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

ढाबा मालिक मनु गुप्ता ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलने के बाद कुछ सामान लेने बाहर गए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके ढाबे में आग लग गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गैस चालू करके नहीं गए थे, इसलिए गैस लीकेज की संभावना से इंकार किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।फायर स्टेशन छोटा शिमला के सब फायर ऑफिसर भगत राम ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आग संभवतः इमारत के इलेक्ट्रिक पैनल से शुरू हुई, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

मकान के पूरी तरह लकड़ी का बना होने के कारण आग फैलने का खतरा अधिक था, लेकिन संयुक्त प्रयासों से स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। ढाबा मालिक ने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

छोटा शिमला में ढाबे में आग से मचा हड़कंप, समय रहते पाया गया नियंत्रण

शिमला, संजू -: राजधानी शिमला के छोटा शिमला क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गुरुद्वारे के समीप स्थित एक लकड़ी के मकान में हुई, जिससे आग के तेजी से फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की...
Summer Express - हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

हमीरपुर में नाबालिग विवाह के दो मामले उजागर,गर्भावस्था के दौरान हुआ खुलासा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। इन मामलों का खुलासा तब हुआ जब दोनों लड़कियां गर्भवती अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि दोनों ही लड़कियां...
Summer Express - शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

शिमला में पुलिस की कार्रवाई,दुर्व्यवहार करने वाला ASI लाइन हाजिर ..वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -: शिमला जिले में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए और उसे लात मारते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि यह घटना...
Summer Express - राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

राज्यपाल कविंदर गुप्ता का शिमला में हेल्थ चेकअप,IGMC से चमियाना अस्पताल रवाना

Summer express/शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता शनिवार सुबह अचानक शिमला स्थित आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना रूटीन हेल्थ चेकअप करवाया। सुबह-सवेरे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी टांग और आंखों की जांच की। इस दौरान उनकी आंखों की रोशनी के अनुसार चश्मे का नंबर भी बदला गया, जबकि...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक कथित मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बिना वैध डिग्री, रजिस्ट्रेशन और अनुमति के यह अस्पताल लंबे समय से संचालित किया जा रहा था, जहां अनट्रेंड स्टाफ के भरोसे मरीजों का इलाज किया जा रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.