Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला नगर निगम चुनाव में झड़प: पोस्टर विवाद पर निर्दलीय और बीजेपी समर्थक भिड़े

Summer express/पंचकूला-:हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 9 में चुनावी तनाव हिंसा में बदल गया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी रविकांत स्वामी और भाजपा उम्मीदवार हरेंद्र मालिक के समर्थकों के बीच पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में पोस्टर हटाने को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह विवाद उग्र हो गया और समर्थकों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झड़प में कम से कम दो लोगों को चोटें आई हैं। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे के हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और तनाव का माहौल बन गया।घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।नगर निगम चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल में बढ़ती तल्खी को दर्शाती हैं। प्रशासन के लिए यह चुनौती बन गया है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएं और इस तरह की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - बंगाल में खिलेगा कमल, हरियाणा के सातों निकायों में बीजेपी की जीत तय: मंत्री विपुल गोयल

बंगाल में खिलेगा कमल, हरियाणा के सातों निकायों में बीजेपी की जीत तय: मंत्री विपुल गोयल

Summer express/फरीदाबाद -:फरीदाबाद में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-16 स्थित सामुदायिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया।...
Summer Express - विनेश फोगाट का बड़ा बयान, “बृजभूषण के क्षेत्र में कुश्ती लड़ना मुश्किल, सुरक्षा पर उठाए सवाल”

विनेश फोगाट का बड़ा बयान, “बृजभूषण के क्षेत्र में कुश्ती लड़ना मुश्किल, सुरक्षा पर उठाए सवाल”

Summer express/हरियाणा -:ओलंपियन विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विनेश ने गोंडा में आयोजित ‘सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट’ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। विनेश ने कहा कि वे उन छह...
Summer Express - सलूणी की अनछुई वादियों को मिल रही नई पहचान, प्रशासन की पहल से बढ़ा पर्यटन

सलूणी की अनछुई वादियों को मिल रही नई पहचान, प्रशासन की पहल से बढ़ा पर्यटन

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलूणी उपमंडल के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्रशासन की पहल अब रंग लाती नजर आ रही है। कुछ माह पहले आयोजित “तलेरू फेस्ट” के बाद से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रशासन ने...
Summer Express - पंजगाई में देर रात बड़ी वारदात,नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर फरार हुए बदमाश

पंजगाई में देर रात बड़ी वारदात,नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर फरार हुए बदमाश

Summer express /बिलासपुर, सुभाष -:बरमाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंजगाई में शनिवार देर रात चोरी की एक बड़ी घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पूर्व प्रधान सुशील शर्मा उर्फ बब्बू के घर अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से धावा बोलते हुए करीब 18 लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ आभूषण...
Summer Express - हड़ेटा में बन रहा नवजीवन पार्क,अगस्त में होगा उद्घाटन; इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

हड़ेटा में बन रहा नवजीवन पार्क,अगस्त में होगा उद्घाटन; इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के हड़ेटा क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा नवजीवन पार्क अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वन विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे इस पार्क का उद्घाटन आगामी अगस्त माह में किए जाने की तैयारी है, जिसके बाद इसे आम जनता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.