Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में बिजली चोरी पर पावरकॉम का शिकंजा, 68 केस पकड़े, ₹12.22 लाख का जुर्माना

जालंधर | गर्मी और उमस के बीच बिजली की मांग जहां बढ़ रही है, वहीं बिजली चोरी के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए पावरकॉम ने एक विशेष अभियान के तहत जालंधर सर्कल में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी और ओवरलोड के कुल 68 मामले पकड़े गए, जिन पर 12.22 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया।

20 टीमों ने एकसाथ की रेड

पावरकॉम सर्कल हैड और डिप्टी चीफ इंजीनियर गुलशन चुटानी की अगुवाई में शुक्रवार को एक बैठक के बाद 20 टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने शनिवार सुबह अलग-अलग इलाकों में एकसाथ औचक चेकिंग की। इस अभियान में घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल श्रेणियों के 962 कनेक्शन जांचे गए।

उल्लंघन के प्रमुख मामले

इनमें 10 उपभोक्ताओं को सीधी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि 58 उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली का उपयोग करते पाए गए। अधिक लोड के चलते बार-बार सिस्टम फॉल्ट आने और ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ रही थीं।

डिवीजनवार कार्रवाई

  • मॉडल टाउन डिवीजन: सबसे अधिक ₹5.02 लाख का जुर्माना, 3 चोरी के केस
  • ईस्ट डिवीजन: ₹2.5 लाख जुर्माना, 2 चोरी के केस
  • वेस्ट डिवीजन: ₹29,000 का जुर्माना
  • कैंट डिवीजन: ₹42,000 का जुर्माना, 16 मामले पकड़े
  • फगवाड़ा डिवीजन: ₹3.99 लाख जुर्माना, 29 केस

घर की बिजली से दुकान चलाना गैरकानूनी

चेकिंग के दौरान यह भी पाया गया कि कई लोग घरेलू मीटर से व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे, जो नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों ने कहा कि दुकानों या ऑफिसों के लिए अलग मीटर लेना अनिवार्य है।

बिजली चोरी रोकने को जारी रहेगा अभियान

इंजीनियर गुलशन चुटानी ने कहा कि गर्मियों के पूरे सीजन में चोरी पर विशेष नजर रखी जाएगी और चेकिंग मुहिम लगातार जारी रहेगी। आने वाले दिनों में हॉटस्पॉट लोकेशनों पर भी औचक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.