Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरनाला में लक्खा सिधाना और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, रोड रेज से शुरू हुआ मामला चौकी तक पहुंचा

बरनाला | शनिवार रात हंडियाया क्षेत्र में एक मामूली रोड रेज की घटना ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया जब सामाजिक कार्यकर्ता और किसान आंदोलन से जुड़े रहे लक्खा सिधाना का बरनाला पुलिस के दो जवानों से आमना-सामना हो गया। गाड़ी ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ यह विवाद पुलिस चौकी तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।

सड़क से चौकी तक पहुंचा विवाद

जानकारी के अनुसार, लक्खा सिधाना अपने साथी आकाशदीप और दो गनमैन के साथ पटियाला से लौट रहे थे। जैसे ही वे हंडियाया टी-पॉइंट के पास पहुंचे, उसी समय थाना टल्लेवाल में तैनात कांस्टेबल सुरजीत सिंह और हंडियाया चौकी के मुंशी धर्मिंदर सिंह एक समारोह से लौटते हुए उसी रास्ते पर थे। गाड़ी ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिसकर्मी सीधे चौकी चले गए, जिसके बाद लक्खा सिधाना भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

चौकी पहुंचते ही लक्खा सिधाना ने पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो कर दिया। वीडियो में सिधाना को पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए देखा गया। उन्होंने ड्यूटी अफसर बलविंदर सिंह पर भी तीखी टिप्पणी की।

पुलिस की सफाई, मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिला नशे का प्रमाण

घटना पर डीएसपी सतबीर सिंह बैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने और चौकी में हंगामे के बाद लक्खा सिधाना और उनके साथी आकाशदीप को तपा हाईवे पर रोका गया और धारा 107/151 के तहत हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पिछले आरोपों से भी रहे हैं चर्चा में

गौरतलब है कि लक्खा सिधाना इससे पहले भी किसानों के मुद्दों और प्रशासनिक कार्यशैली पर खुलकर बोलते रहे हैं। पुलिस के साथ उनका यह नया टकराव अब फिर से उन्हें सुर्खियों में ले आया है। अब देखना होगा कि यह मामला कानूनी मोड़ कब और किस दिशा में लेता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.