Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर बॉर्डर पर 2 करोड़ की हेरोइन बरामद, BSF ने सीमा के पास खेतों से किया जब्त

अमृतसर | भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम किया गया है। बीएसएफ (BSF) की अमृतसर सेक्टर की टीम ने सीमा के नजदीक स्थित रौड़ांवाला खुर्द गांव के पास खेतों से लगभग 2 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवानों को बॉर्डर फेंसिंग के समीप खेतों में पीले रंग का एक संदिग्ध लावारिस पैकेट दिखाई दिया। जब उसकी जांच की गई, तो उसमें 223 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आमतौर पर तस्करों द्वारा आधा किलो वजन के पैकेट भेजे जाते हैं, लेकिन इस बार कम मात्रा में भेजे गए पैकेट ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है।

नई रणनीति अपना रहे तस्कर?

BSF अधिकारियों का मानना है कि तस्कर अब छोटे पैकेटों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं ताकि सुरक्षा बलों की निगाह से बचा जा सके। इस नई तरकीब की जांच शुरू कर दी गई है।

इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की गहन तलाशी शुरू कर दी है और ड्रोन गतिविधियों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ती तस्करी की घटनाओं को देखते हुए सतर्कता और सख्ती और तेज कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नीरज भारती और वकील विनय शर्मा का सोशल मीडिया अकाउंट बंद होना गंभीर मामला,मुख्यमंत्री दें स्पष्टीकरण :सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूर्व सीपीएस एवं कृषि मंत्री प्रो. चौधरी चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती और हिमाचल हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के...

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.